अक्सर सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक बड़ा फैन बेस है। ये कपल अमूमन कुछ न कुछ नया करता रहता है, जिनकी वीडियोज बना कर दोनों लोग सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। ऐसे में कुछ ही समय पहले अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ एक वीडियो को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं किअनुष्का शर्मा पति विराट कोहली को पीछे से दोनों हाथों से पकड़ कर हवा में उठा रही हैं।
वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का शर्मा ने अपने दोनों हाथों से पीछे से विराट कोहली को पकड़ रखा है। इसके कुछ देर बाद वह दोनों हाथों के सहारे उन्हें हवा में उठा देती हैं। इस दौरान विराट कोहली भी बोल पड़ते हैं 'ओह तेरी'। इसके कुछ देर बाद अनुष्का उन्हें नीचे उतारती हैं। कुछ समय बाद अनुष्का दोबारा उन्हें पीछे से पकड़ कर हवा में उठा देती हैं।
देखिए वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अब तक इसको 41 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 15 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है।
आपको बता दें कि 9 अप्रैल से आईपीएल की शुरुआत हो रही है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ऐसे में विराट कोहली पूरी तैयारी में लग चुके हैं।
आगे पढ़ें
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को पीछे से पकड़ कर दोनों हाथों के सहारे हवा में उठा दिया। इसे देख विराट कोहली भी ओह तेरी बोल पड़े। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।