ईश्वर ने हर इंसान को बहुत ही खूबसूरती से तराशा है। प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा जरुर होती है लेकिन जहां कुछ लोगों की प्रतिभा को पहचान मिल जाती है तो वहीं जिंदगी के संघर्ष में कुछ लोगों की प्रतिभा दबकर कही खो जाती है। हालांकि दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो बहुत मुश्किलें आने के बावजूद भी अपनी प्रतिभा को खोने नहीं देते हैं और उसे सबके सामने लाने के लिए कोई व कोई तरीका निकाल ही लेते हैं। आज के दौर में सोशल मीडिया की वजह से ये चीजें तेजी से लोगों तक पहुंच जाती हैं। इस समय भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बरवस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में एक लड़का सड़क पर गाना गाते हुए नजर आ रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे एक लड़का गिटार की धुन पर गाना गा रहा है। इसमें लड़का जब कोई बात बिगड़ जाए गाने गा रहा है लेकिन जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है तो पता चलता है कि ये लड़का एक म्यूजिकल कॉलेज का छात्र है जोकि अपनी फीस भरने के लिए सड़क पर परफार्म कर रहा है। लड़के का गाना सुनने के लिए आस-पास लोग इकट्ठा हो जाते हैं। इसी के साथ देखा जा सकता है कि लोग उसकी मदद के लिए डिजिटल पेमेंट के जरिए भुगतान भी कर रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अंकित नाम के यूजर नें अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमककर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवा रहे हैं यहां तक की बॉलीबुड सैलिब्रिटी को भी ये वीडियो काफी पसंद आया है और उन्होंने भी लड़के की तारीफ की। ऋतिक रोशन और कुणाल खेमु दोनों ही अभिनेताओं ने लड़के की जमकर प्रशंसा की।
यहां क्लिक करके देखिए वीडियो
शेयर किए जाने के बाद अब तक इस वीजियो को 56 हजार से अधिक लोगों के द्वारा देखा जा चुका है, तो वहीं दो हजार से भी अधिक लोगों द्वारा इसे लाइक किया गया है। लोग इस वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बरवस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में एक लड़का सड़क पर गाना गाते हुए नजर आ रहा है।