Girl Stunt: सोशल मीडिया स्टंट के वीडियो से भरा पड़ा है। आपको बाइक, स्कूटी, साइकिल और भी ढेरों स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। मगर, ये स्टंट कभी-कभी बहुत खतरनाक साबित हो जाते हैं। कई बार लोग बिना किसी कोचिंग या बिना किसी के निरीक्षण में रहे स्टंट करने लगते हैं। लोग फिल्मों से इंस्पायर होकर स्टंट करते हैं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि फिल्मों में स्टंट पूरी सेफ्टी के साथ किए जाते हैं। अगर कोई बिना किसी सेफ्टी के साथ स्टंट करता है और थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो इससे जान भी जा सकती है या इंसान बुरी तरह से घायल हो सकता है। ऐसा ही एक स्टंट वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक युवती स्कूटी के साथ स्टंट करने की कोशिश में कैमरामैन को ही घायल कर देती है। इस लड़की का स्टंट देखकर आपको हंसी भी आएगी और गुस्सा भी आएगा। जिस लापरवाही से इस लड़की ने स्टंट किया है उससे इस लड़की की जान भी जा सकती थी।
दरअसल, दो लड़कियां स्कूटी पर बैठकर स्टंट करने की कोशिश कर रही हैं। स्टंट करते हुए एक लड़की कुछ ऐसा कर देती है कि जिससे पूरा खेल बिगड़ जाता है। लड़कियां अपनी-अपनी स्कूटी पर स्टंट करने के लिए तैयार होती हैं।
इसके बाद कैमरामैन गो बोलता है। तभी एक महिला अपनी स्कूटी उठाकर स्टंट करने लगती है। इससे उस लड़की का संतुलन बिगड़ जाता है और स्कूटी स्लिप होकर सीधा कैमरामैन के मुंह पर लगती है। इसी के साथ लड़की भी औंधे मुंह गिर जाती है।
स्टंट जानलेवा साबित हो सकता है
जो भी इस लड़की का स्टंट देख रहा है, वो कह रहा है कि ऐसा खतरनाक स्टंट कभी नहीं करना चाहिए। इस स्टंट को इंस्टाग्राम पर boyz.sbk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक 75 हजार लोगों ने देखा है। स्टंट करना हर किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। अगर आप कोई भी स्टंट करते हैं तो जब तक आपके पास सुरक्षा के उपकरण नहीं हैं, तब तक इन्हें करने से बचें।
आगे पढ़ें
इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्टंट में एक युवती स्कूटी के साथ स्टंट करने की कोशिश में कैमरामैन को ही घायल कर देती है। इस लड़की का स्टंट देखकर आपको हंसी भी आएगी और गुस्सा भी आएगा।