कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए भारत में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया धीरे-धीरे तेज हो रही है। भारत में इस दौरान वैक्सीनेशन का चौथा चरण चल रहा है। इस चरण के अंतर्गत 45 साल के ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में काफी तेजी से रफ्तार पकड़ी है। भारत सरकार के लिए कोरोना की बढ़ती रफ्तार को रोकना एक बड़ी चुनौती है। वैक्सीनेशन ही एकमात्र विकल्प है, जिसके जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन देकर कोरोना के बढ़ते मामलों को रोका जा सकता है। ऐसे में कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन अभियान को बढ़ावा देने के लिए गुजरात के स्वर्णकार समुदाय की एक अनोखी मुहीम काफी सुर्खियां बटोर रही है।
इस मुहीम के अंतर्गत गुजरात का यह स्वर्णकार समुदाय उन लोगों को सोने का गिफ्ट दे रहा है, जो कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं। यह स्वर्णकार समुदाय गुजरात के राजकोट से तारलुक्क रखता है।
एशियन न्यूज एजेंसी (एएनआई) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी कि गुजरात का यह स्वर्णकार समुदाय लोगों को वैक्सीन लगवाने पर सोना गिफ्ट में दे रहा है। यह समुदाय वैक्सीन लगवाने वाली महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर गिफ्ट में दे रहा है।
आपको बता दें कि गुजरात के राजकोट में यह स्वर्णकार समुदाय अपना कैंप लगा रखा है। जो भी लोग अपना वैक्सीनेशन करवाने आ रहे हैं। उन्हें यह समुदाय वैक्सीन लगावने के बाद सोने का गिफ्ट दे रहा है। इस कारण कई सारे लोगों में वैक्सीन लगवाने के लिए होड़ मची हुई है। सोशल मीडियो पर कई लोग स्वर्णकार समुदाय की इस मूहीम की तारीफ कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
गुजरात में राजकोट का स्वर्णकार समुदाय वैक्सीन लगावने वाले लोगों को सोने का गिफ्ट दे रहा है। महिलाओं को वैक्सीन लगवाने पर नोज पिन और पुरुषों को वैक्सीन लगवाने पर हैंड ब्लेंडर गिफ्ट में दिया जा रहा है। यह खबर सोशल काफी सुर्खियां बटोर रही है।