हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहने से बड़ी से बड़ी बीमारी ठीक हो सकती है। इसलिए आपको कभी भी हंसने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए अगर आप ज्यादा हंसते नहीं हैं, तो आपको अपनी आदत बदलनी चाहिए। इस भागदौड़ भरी जिदंगी में लोगों को हंसने का मौका कम ही मिलता है इस लिए जब भी मौका मिले आपको इसे गवाना नहीं चाहिए। अगर आप भी हंसने और खुद को स्वस्थ रखने के लिए कोई वजह ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपको ये जरूर मिलेगा। आज हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लाएं है, जो आपको खूब हसाएंगे और गुदगुदाएंगे, तो हंसी के इस सफर पर आइए चलते हैं।
सुरेश- यार मैं घरवालों से बड़ा परेशान हूं,
रमेश -क्यों ?
सुरेश- अरे उनको घड़ी में टाइम तक देखना नहीं आता।
रमेश- मतलब ?
सुरेश- सुबह- सुबह मुझे जबरदस्ती उठा देते हैं।
और बोलते हैं...
उठ जा, देख कितना टाइम हो गया, और टाइम हमेशा गलत बताते हैं।
पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- मैं गिर गई थी और लग गई….
पति- कहां गिर गई और क्या लग गई?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी और मेरी आंख लग गई थी।
शादी के बाद पति ने कहा- तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है।
पत्नी - कौन सा फायदा?
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
पत्नी - अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे?
पति - शायद मैं भी मर जाऊं...
पत्नी - क्यों?
पति - कभी-कभी ज़्यादा खुशी भी जानलेवा साबित होती है!!
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पापा से पूछा-
पापा दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पापा ने उत्तर दिया-बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं!
पत्नी ने नया फोन लिया।
अपने पति को सरप्राइज देने के लिए किचन में जाकर फोन किया।
पत्नी: कैसे हो जानू
पति: हां डार्लिंग, बाद में फोन करता हूं अभी वो चुड़ैल किचन में है।
आगे पढ़ें
अगर आप भी हंसने और खुट को स्वस्थ रखने के लिए कोई वजह ढूंढ रहे हैं, तो यहां आपको ये जरूर मिलेगा। आज हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लाएं है, जो आपको खूब हसाएंगे और गुदगुदाएंगे, तो हंसी के इस सफर पर आइए चलते हैं।