Chutkule in Hindi: हम सभी की सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। अगर हम खुश और हंसते मुस्कुराते रहते हैं तो हमारा मन शांत रहते हैं। यदि हम सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं तो हम कई सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। इतना ही नहीं हंसने से हमारे चेहरे की चमक बरकरार और मन की उदासी दूर रहती है। हंसने से हमें मानसिक तनाव से होने वाली तमाम बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। इसलिए कहा जाता है कि हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से हमारे शरीर के साथ साथ मन को भी राहत मिलती है। ऐसे में आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने के ये मजेदार सफर...
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ।
संता- सर पूरी लाईन तो याद नहीं लास्ट की कुछ लाइन याद हैं।
टीचर- चलो लास्ट की ही लाइन सुना दो।
संता- …..और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं..।
पत्नी- आप बहुत भोले हैं..
आपको कोई भी बेवकूफ
बना देता है।
पति- शुरुआत तो तेरे पापा ने की है।
लड़की- आज पापा ने मुझे तुम्हारे साथ बाइक पर जाते देख लिया।
लड़का- ओह, फिर क्या हुआ?
लड़की- वही जिसका डर था।
बस के किराये के पैसे वापस ले लिए।
संता बाजार जा रहा था, उसे अचानक जोर से सुसु लगी।
एक दीवार पे लिखा था – यहां कुत्ते ही सुसु करते हैं।
संता ने वहीं सुसु कर दिया और खिलखिलाते हुए बोला-
देखा इसे कहते है दिमाग,
सुसु मैने किया और नाम कुत्ते का लगेगा।
संता एक Microsoft कंपनी में इंटरव्यू देने गया,
इंटरव्यूकर्ता – java के चार वर्जन बताइए।
संता – मर जावा, मिट जावा, लुट जावा, और सदके जावा।
इंटरव्यूकर्ता- शाबाश, अब घर जावा।
आगे पढ़ें
हंसने से हमें मानसिक तनाव से होने वाली तमाम बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है। इसलिए कहा जाता है कि हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से हमारे शरीर के साथ साथ मन को भी राहत मिलती है।