हंसना भी हमारे लिए उतना ही जरूरी है, जितना जरूरी हमारे लिए भोजन करना या फिर अच्छी हवा लेना है। लेकिन आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतना वर्कलोड है कि लोग इस वजह से हंसना ही भूल गए हैं। कई बात तो लोगों को याद भी नहीं रहता है कि वह आखिरी बार कब खुल कर हंसे थे। वैसे तो दिन में लोग कई बार मुस्कुराते होंगे, लेकिन जब इंसान दिल से खुश होता है, और हंसता मुस्कुराता है, उसकी बात ही कुछ अलग होती है। ऐसे में हमारा दिमाग बेहद शांत और हलका महसूस करता है। हंसने से हमारी चिंताएं भी दूर होती हैं। वहीं हम खुश रहकर कई बीमारियों से भी दूरी बनाकर रह सकते हैं। यही कारण है कि हमें हमेशा हंसते मुस्कुराते रहना चाहिए, ताकि हम खुद को स्वस्थ रख सकें और अपने सभी काम बेहतर तरीके से कर सकें। ऐसे में हं आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे...
दोस्त - तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला...?
मिंकू- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट किया था, इसलिए निकाला...
दोस्त - चेन चांदी की थी क्या...?
मिंकू- नहीं साइकिल की।
महिला - बाबा, मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है...
कोई उपाय बताओ..!!!
बाबा - बेटा, शनिवार को फेसबुक और रविवार को व्हाट्सएप का उपवास रखो,
पहले जैसा प्रेम आ जाएगा...!!
टीचर- बच्चों बताओ!
'जिंदगी की तलाश में हम मौत के इतने पास आ गए'
इसका मतलब क्या है?
छात्र- सर इसका मतलब है कि, गर्लफ्रैंड ढूंढते-ढूंढते
शादी फिक्स हो गई।
लड़का- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो?
लड़की (इतराते हुए)- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है।
लड़का- हद है! जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है...!!!
पत्नी- यह कौन सा कानून है कि
तुम्हें मैं ही खाना पका कर दूं..
पति- यह पूरी दुनिया का कानून है
कि कैदी को खाना सरकार ही देती है।
आगे पढ़ें
हम खुश रहकर कई बीमारियों से भी दूरी बनाकर रह सकते हैं। यही कारण है कि हमें हमेशा हंसते मुस्कुराते रहना चाहिए, ताकि हम खुद को स्वस्थ रख सकें और अपने सभी काम बेहतर तरीके से कर सकें।