भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत एक बार फिर हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वेडिंग के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक दुल्हा और दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जो जयमाला के समय का है। आज जयमाला के दौरान दूल्हा-दुल्हन हंसी-मजाक करते हैं जिसके वीडियो खूब वायरल होते हैं। इस वीडियो में दुल्हन ने जयमाला के दौरान कुछ ऐसा किया जिसने इंटरनेट सनसनी फैला दी है।
वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जयमाला के दौरान दूल्हे को परेशना करने के लिए दुल्हन बिल्कुल झुक जाती है। दूल्हा जैसे ही दु्ल्हन को जयमाला पहनाने के लिए आगे बढ़ता है वह पीछे की तरफ झुक जाती है। दुल्हन को ऐसा करते देख वहां पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
पारुल गर्ग नामक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में जयमाला का पल देखना काफी मजेदार है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को जयमाला पहनाने के लिए खड़े हैं। जब दूल्हा दुल्हन को जयमाला पहनाने की कोशिश कर रहा है, तो दुल्हन पीछे की तरफ झुक जा रही है। दुल्हन को ऐसा करते देख हर कोई हंस रहा है।
वीडियो में सबसे दिलचस्प समय यही है। दूल्हा जब दुल्हन को जयमाला पहनाने की कोशिश कर रहा है, तब वह 90 डिग्री तक झुक जा रही है। यह देखकर वहां पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं। हालांकि दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को देखकर हंस रहे हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं, तो सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर वेडिंग के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन के वीडियो से इंटरनेट भरा पड़ा है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक दुल्हा और दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जो जयमाला के समय का है।