हर इंसान अपना जीवन साथी अपनी ही तरह चाहता है। लेकिन, कभी-कभी शादियां बेमेल भी हो जाती हैं। अक्सर देखने में आता है कि दूल्हा-दुल्हन में कद, रंग-रूप ,गुण और स्वभाव को लेकर अंतर होता है। हालांकि, जीवन में इन सब बातों का कोई खास मतलब नहीं होता है, लेकिन शादी में आए मेहमानों की नजर इन सब चीजों पर पड़ जाती है। शादी में आए मेहमान दूल्हा-दुल्हन की तारीफ करते हैं और अगर कुछ कमी रह जाती है तो कुछ न कुछ बातें जरूर बनाते हैं। सोशल मीडिया पर भी अक्सर इस तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं जिसे देखने पर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे का कद दुल्हन से छोटा रहता है। ऐसे में दुल्हन को जब इस बात का पता चलता है तो वो कुछ ऐसा करती है जिसे जानने के बाद काफी हंसी आती है।
दरअसल, इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंबी दुल्हन स्टेज पर आती है। दुल्हन को स्टेज पर आता देख दूल्हा मुस्कुराने लगता है। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन हैरानी होती है जब दुल्हन ने दूल्हे को अपनी गोद में उठा लिया।
जब काफी देर तक दुल्हन ने दूल्हे को गोद में उठाए रखा तब दूल्हा भी शरमा गया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे को नीचे उतार दिया। हालांकि दुल्हन ने दूल्हे को लेकर फोटोशूट भी करवाया। इसके बाद दोनों का रिएक्शन देखने लायक था।
जब मेहमानों ने ये सब देखा तो काफी हैरान रह गए। हालांकि, दूल्हा-दुल्हन की ऐसी जोड़ी बहुत कम देखने को मिलती है। इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर wedding_bellsandblings नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'क्यूट, उसे टैग करो जो ऐसा देखना चाहता है'। इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आगे पढ़ें
वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लंबी दुल्हन स्टेज पर आती है। दुल्हन को स्टेज पर आता देख दूल्हा मुस्कुराने लगता है। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन हैरानी तब होती है जब दुल्हन ने दूल्हे को अपनी गोद में उठा लिया।