Google Tweet Viral: हाल ही में सर्च इंजन गूगल (Google) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें गूगल ने इंटरनेट यूजर्स से एक बेहद ही कमाल का सवाल पूछा है। दरअसल, ये बेहद ही रोचक और सोचने लायक सवाल है, जिसे सुनने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
इस सवाल के जरिए गूगल ने यह जानना चाहा है कि अगर हमारे पालतू कुत्ते सर्च इंजन का इस्तेमाल करेंगे तो वह इसपर क्या खोजना चाहेंगे। ये मजेदार सवाल लोगों को अब सोचने पर मजबूर कर रहा है। जैसे ही गूगल ने ये सवाल ट्विटर पर पोस्ट किया वैसे ही यह पोस्ट जमकर वायरल होने लगी। हालांकि, इस सवाल पर यूजर्स मजेदार तरीके से जवाब दे रहे हैं। बता दें कि गूगल के ट्विटर पर 25.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन्हीं में से कुछ लोगों ने इस ट्वीट में पूछे गए सवाल के मजेदार जवाब दिए हैं। आइए जानते हैं, लोगों ने इसपर क्या कहा है?
दरअसल, गूगल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यूजर्स से पूछा कि, 'यदि आपका कुत्ता गूगल का यूज करें, तो वे क्या खोजेंगे?' इस पर एक यूजर ने लिखा- कुत्तों को खाने की चीजों को खोजने में मजा आएगा। वहीं एक यूजर ने अपने क्रिएटिव सोच को लेकर लिखा, 'प्ले ग्राउंड में जाने के लिए वह उबर बुक करेंगे।'
साथ ही एक यूजर ने लिखा, 'वह ये पता लगाने की कोशिश करेंगे कि उनके आस-पास कुकीज की दुकान कहां है।' इस सवाल पर लोगों ने अलग-अलग तरह की के जवाब देते हुए ये भी लिखा कि वहीं, 'दूसरों कुत्तों से खानों को कैसे छीने' ये भी गूगल पर खोजने के लिए एक सवाल हो सकता है।
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक मेल डॉग ये लिख सकता है कि अपनी गर्लफ्रेंड को कैसे इम्प्रेस करे।' एक अन्य ने इसपर रीट्वीट करते हुए लिखा कि, 'इंसानों को कैसे ट्रैक करें ताकि वह सभी कुत्ते-बिल्लियों को खाना परोसे।' इस तरह के कई मजेदार जवाब लोगों ने दिए।
हालांकि, इस सवाल के लोगों ने बेहद ही मजेदार जवाब दिए हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास अपने पेट हैं, उन लोगों ने इस सवाल में ज्यादा इंटरेस्ट दिखाया है, जिनको पढ़कर भी लोगों को मजा आ रहा है।
आगे पढ़ें
हाल ही में सर्च इंजन गूगल (Google) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें गूगल ने इंटरनेट यूजर्स से एक बेहद ही कमाल का सवाल पूछा है। दरअसल, ये बेहद ही रोचक और सोचने लायक सवाल है, जिसे सुनने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे।