सोशल मीडिया पर आजकल अजीबोगरीब वीडियो शेयर किए जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक व्यक्ति ने अपने शरीर पर 85 चम्मचों को बैलेंस किया है। इस व्यक्ति ने ऐसा करके अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है। दरअसल, ईरान के रहने वाले 50 वर्षीय अबोलफजल साबर मोख्तारी ने ये अनोखा कारनामा कर दिखाया है। अबोलफजल का कहना है कि वो ऐसा बचपन से करते आ रहे हैं। अबोलफजल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड से बात करते हुए कहा कि "जब मैं छोटा था तब से इसको रहा हूं। मगर, जब मैंने देखा कि इसको करना मेरे लिए आसान है तो मैंने इसपर समय दिया और ज्यादा अभ्यास करने लगा। लगातार अभ्यास करने से ही मैं अपनी इस प्रतिभा को मजबूत और अच्छी तरह से विकसित कर पाया हूं। आइए जानते हैं कि इस नए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए उन्हें कितनी मेहनत करनी पड़ी
अबोलफजल बताते हैं कि मेरे शरीर पर ऐसा कुछ खास नहीं है जो चीजों को टिका का रख सकता है। मैं अपने शरीर पर प्लास्टिक, कांच, फल,पत्थर, लकड़ी कुछ भी चिपका सकता हूं। यहां तक कि मैं एक इंसान को भी अपने शरीर पर बैलेंस कर सकता हूं। मुझे अपने शरीर पर चीजों को बैलेंस करना अच्छा लगता है। शरीर पर चीजों को बैलेंस करने के लिए मैं अपने शरीर को प्रेशर देता हूं।
यही कारण है कि मैं ऐसा कर पाता हूं। अबोलफजल आगे बताते हैं कि मैं अपने शरीर पर चीजें चिपकाने के लिए ध्यान करता हूं जिससे मैं अपने शरीर की ऊर्जा और शक्ति को उनमें स्थानांतरित कर सकूं। इतनी मेहनत करने के बाद भी अबोलफजल को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। उन्होंने पिछली गर्मियों से ये अभ्यास करना शुरू कर दिया था।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए उन्हें चम्मचों को एक निश्चित समय तक शरीर पर संतुलन बनाए रखना होता है। ये उनका तीसरी बार का प्रयास था, जिसमें ऐसा करने में वे सफल हुए। इससे पहले ये रिकॉर्ड स्पेन के मार्कोस रुइज सेबलोस के पास था। जिन्होंने 64 चम्मच अपने शरीर पर संतुलित किए थे।
आगे पढ़ें
ईरान के रहने वाले 50 वर्षीय अबोलफजल साबर मोख्तारी ने ये अनोखा कारनामा कर दिखाया है। इन्होंने अपने शरीर पर 85 चम्मचों को बैलेंस करके अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।