आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला तो आपने देखी ही होगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर ऐसा सच में हो जाए तो क्या होगा? आपको ये जानकर बेहद हैरानी होगी कि फिल्म बाला की तरह ही इटावा में एक घटना सामने आई है। दरअसल शादी में जयमाला के दौरान दुल्हन ने कुछ ऐसा देख लिया कि वो बेहोश हो गई। इसके बाद बारातियों को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। लड़की पक्ष के लोग बिधूना से आई बारात का भरपूर स्वागत-सत्कार कर रहे थे। जब बारात लड़की के घर पहुंची तो लड़की के घरवालों ने बारातियों को अच्छे से नाश्ता-पानी कराया। वहीं नाश्ता-पानी के बाद जब बाराती जयमाला देखने पहुंचे, तो ऐसा कुछ हुआ कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। वहीं सबसे बड़ा झटका तो दुल्हन को लगा जिसके बाद वो बेसुद होकर वहीं गिर पड़ी। ऐसे में लड़की को जब होश आया तो लड़की ने शादी से भी इंकार कर दिया जिसके बाद बारातियों को खाली हाथ ही वापस जाना पड़ा।
ये हैं पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बिधूना निवासी अजय कुमार की शादी भरथाना क्षेत्र स्थित ध्यानपुर गांव निवासी की पुत्री के साथ तय हुई थी। इसके बाद लड़की के घर वाले जोर-शोर से शादी की तैयारियों में जुट गए। इसके बाद अजय कुमार बारात लेकर ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव के एक घर शादी के लिए पहुंचा। रिपोर्ट्स की मानें तो जयमाला समारोह के दौरान दुल्हन ने देखा कि अजय (दूल्हा बार-बार अपने सेहरे को सही कर रहा था।
बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़ा दुल्हन
ऐसे में दुल्हन को किसी ने बताया कि दूल्हा गंजा है और सिर पर विग लगाए हुए है। ये देखते ही दुल्हन बेहोश होकर स्टेज पर गिर गई। बाद में जब दुल्हन को होश आया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
दुल्हन के बिना ही वापस लौट गया दूल्हा
ऐसे में दुल्हन को परिवार का कोई भी सदस्य मना नहीं सका और बाराती अंत में दुल्हन के बिना लौट गए। इसके अलावा लड़की के परिजनों ने दूल्हे के घरवालों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया और मैरिज हाउस से रवाना हो गए। इसके बाद सुबह दूल्हा दुल्हन के बिना ही वापस लौट गया।
आगे पढ़ें
अजय कुमार बारात लेकर ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव के एक शादी घर में पहुंचा। रिपोर्ट्स की मानें तो जयमाला समारोह के दौरान दुल्हन ने देखा कि अजय (दूल्हा बार-बार अपने सेहरे को सही कर रहा था।