आजकल सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो खूब शेयर किए जाते हैं जिसमें जानवर अपने अजीबोगरीब कारनामों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन वीडियो को लोग काफी पसंद भी करते हैं। अब इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जो कुत्तों से जुड़ा हुआ है। कुत्ता एक ऐसा जानवर है जो अपने मालिक के प्रति बेहद वफादार माना जाता है। कुत्ते का मालिक जो भी उसे कहता है वह वैसा ही करता है।
यह वायरल वीडियो कुत्तों की एक रेस का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक खुले मैदान में काफी लोग जुटे हुए हैं जहां पर कुत्तों की रेस हो रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही कुत्तों को दौड़ने के लिए छोड़ा जाता है। वह इधर-उधर भागने लगते हैं। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं।
ये लोग इस मैदान में कुत्तों की रेस देखने के लिए इकठ्ठा हुए हैं। इन लोगों में कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनके कुत्ते इस रेस में भाग ले रहे हैं। जैसे ही रेस शुरू होती है कुत्ते वैसे ही फुल स्पीड में भागने लगते हैं। इसके बाद अचानक से देखने में आता है कि कुत्ते सीधे न भागकर इधर-उधर भागने लगते हैं।
हालांकि, वीडियो में एक,दो कुत्ते रेस लगा भी रहे हैं। मगर, वो भी थोड़ी दूर जाकर इधर-उधर ही भागने लगते हैं। कुछ कुत्ते आधी रेस दौड़कर दोबारा स्टार्टिंग रेस प्वाइंट पर भाग आते हैं। इसके बाद अचानक दो कुत्ते आगे की तरफ बढ़ने लगते हैं। अंत में उनमें से एक कुत्ता रेस जीत जाता है। इस वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
आगे पढ़ें
इनदिनों एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जो काफी हैरान करने वाला है। ये वीडियो कुत्तों की एक रेस से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो को देखकर काफी लोग पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में कुत्तो की रेस हो रही है।