जिस तरह से इंसान एक दूसरे की मदद करते हैं। उसी तरह जानवर भी दूसरे जानवरों की मदद करते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो भी शेयर होते रहते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हैरानी होती है। दरअसल, वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चूहा सड़क पार करने की कोशिश करता है। सड़क पर कई सारी गाड़ियां तेज रफ्तार से गुजर रही होती हैं।
तभी अगले पल कुछ ऐसा होता है जिसपर विश्वास कर पाना काफी मुश्किल होता है। दरअसल, एक कौआ उड़ते हुए आता है और इस चूहे की जान बचाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कौआ चूहे की पूंछ पकड़ कर खींच रहा है। वीडियो देखने के बाद एक सीख भी मिलती है कि हमें भी एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। यह वायरल वीडियो हम इंसानों के लिए एक सीख है।
वीडियो देखकर काफी हैरानी होती है कि एक जानवर ने दूसरे जानवर की जान कितनी समझदारी से बचा ली। अगर सही समय पर वहां कौआ नहीं आता तो चूहे की जान जा सकती थी जिस समझदारी से कौवे ने चूहे की जान बचाई उसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी जमकर तारीफ हो रही है।
इस वायरल वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि," जो गलत रास्ते पर जाने से रोके, वही आपका सच्चा साथी है"।
मात्र 12 सेकंड के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 36 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं सैकडों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि " कहीं चूहा उस कौवे का निवाला न बन गया हो"।
आगे पढ़ें
वायरल हुए इस वीडियो में एक चूहा सड़क पार करने की कोशिश करता है। सड़क पर कई सारी गाड़ियां तेज रफ्तार से गुजर रही है। तभी अगले पल कुछ ऐसा होता है जिसपर विश्वास कर पाना काफी मुश्किल होता है। असल, में एक कौआ उड़ते हुए आता है और इस चूहे की जान बचाता है।