अगर आपको कोई नया टैलेंट देखना है तो कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सोशल मीडिया पर आप जो देखना चाहते हैं वो आपको मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर एक से बढ़ कर एक कंटेंट का अड्डा बन गया है। लोग अपने स्किल और टैलेंट का वीडियो और रील बनाकर उसे शेयर करते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। वीडियो में एक स्ट्रीट फूड बनाने वाला अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सब्जी काटते हुए दिखाई दे रहा है। ये शख्स आंखों पर पट्टी बांधकर फास्ट फूड तैयार कर देता है। जिस तरह से ये काम करता है, इसे देखकर लगता है ये बहुत सालों से फास्ट फूड बना रहा है। ये वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का है। इस टैलेंटेड शख्स को देखकर हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है और इसके टैलेंट को लाइक भी कर रहा है। आइए जानते हैं इस शख्स की और भी कुछ खास बातें--
वायरल हो रहे इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वो खुद को इंदौरी जैक स्पैरो कहता है। जैक स्पैरो एक हॉलीवुड फिल्म का एक किरदार है जो अपनी एक आंख पर पट्टी बांधता है। जैक स्पैरो समुद्र का व्यापारी होता है।
यही कारण है कि ये शख्स खुद को जैक स्पैरो बताता है, क्योंकि ये भी अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर सब्जी काटता है और नूडल्स बनाता है। नूडल्स बनाने के लिए इस शख्स का हैरतअंगेज तरीका देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। नूडल्स बनाते वक्त भी वो अपनी आंखों पर पट्टी बांध लेता है।
वायरल हो रहे है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार अपनी आंखों पर पट्टी बांध कर सबसे पहले तेजी के साथ पत्ता गोभी को काट लेता है और इसके बाद कड़ाही में पत्ता गोभी फ्राई कर लेता है। नूडल्स को कड़ाही में डालकर अच्छे से मिलाता है। इसके बाद वो नूडल्स को तैयार कर लेता है। प्लेट में धनिया पत्ती डालकर गार्निश कर लेता है। ये वीडियो इंदौर के एक दुकान का है। इस वीडियो को अभी तक 60 हजार से ज्यादा बार देखा गया है।
आगे पढ़ें
वायरल हो रहे इस वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है वो खुद को इंदौरी जैक स्पैरो कहता है। जैक स्पैरो एक हॉलीवुड फिल्म का एक किरदार है जो अपनी एक आंख पर पट्टी बांधता है। जैक स्पैरो समुद्र का व्यापारी होता है।