देश के कई शहरों में इधर जंगली जानवार देखने को मिल रहे हैं। अब आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में एक वीडियो ने लोगों के बीच दहशत फैला दी है। इस वीडियो में तेंदुए को घूमते देखे गया है। वीडियो में दिख रहा है कि तेंदुआ एक गेट लगे हुए कॉलोनी के अंदर घूम रहा है और फिर लोहे के गेट के ठीक सामने बैठ जाता है। इसके थोड़ी देर बाद तेंदुआ अचानक खड़ा होता है और अंधेरे वाले स्थान पर चला गया। वन विभाग ने सीसीटीवी फुटेज से तेंदुए की पहचान कर ली है। अधिकारियों ने कालोनी में रहने वाले लोगों को विश्वास दिलाया है कि इलाके में गश्त करेंगे। इसके साथ ही गांव के लोगों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा जिससे तेंदुआ किसी को नुकसान नहीं पहुंचा पाए।
रिहायशी इलाके में तेंदुए का आतंक
तेंदुए समेत कई जंगली जानवर कुत्तों को शिकार बनाने के लिए आरे कॉलोनी और फिल्म सिटी से घिरे गोरेगांव ईस्ट में अक्सर आते रहते हैं। इन क्षेत्रों में अक्सर सीसीटीवी कैमरों में तेंदुओं को देख गया है। इस घटना के दूसरे वीडियो में एक तेंदुआ गेट के पास वाली बिल्डिंग से जाते हुए दिख रहा है। एक और वीडियो में तेंदुआ किसी पार्किंग क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दे रहा है।
सीसीटीवी फूटेज देख लोगों के उड़े होश
इस इलाके में अक्सर तेंदुए को देखा जाता है, लेकिन ये कभी-कभी खकरनाक भी साबित हो जाते हैं। बीते साल सितंबर में आरे कॉलोनी में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया था। महिला ने तेंदुए को लाठी से मारा, तो भागकर जंगल में चला गया। इसके थोड़े दिन के बाद इसी क्षेत्र में तेंदुए ने एक 14 साल के बच्चे पर हमला कर दिया था। इस हमले में बच्चा घायल हो गया था।
रात के समय लड़का टहल रहा था इसी दौरान तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया। लड़के के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसके दोस्त मदद के लिए तब तेंदुआ भाग गया। इससे पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी तेंदुए का आतंक दिखा था। लखनऊ के रिहायशी इलाकों में कई दिनों तक तेंदुआ टहलता रहा।
आगे पढ़ें
देश के कई शहरों में इधर जंगली जानवार देखने को मिल रहे हैं। अब आर्थिक राजधानी मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में एक वीडियो ने लोगों के बीच दहशत फैला दी है। इस वीडियो में तेंदुए को घूमते देखे गया है।