सोशल मीडिया पर शादी और डांस के कई वीडियो मौजूद हैं। इंटरनेट पर शादी की अलग-अलग रस्मों से लेकर डांस तक के वीडियो खूब देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो इतने मजेदार होते हैं जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे।
अक्सर देखा जाता है कि शादी में दूल्हे और दुल्हन के बीच काफी हंसी मजाक होता है। पहले लोग शादी में काफी शर्माते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। शादी तय होने के बाद लड़का और लड़की के बीच बातचीत होने लगती है और दोनों के बीच हंसी-मजाक भी होने लगता है। शादी से पहले ही दूल्हा और दुल्हन कई सारी तैयारियां शुरू कर देते हैं जिसमें डांस मुख्य रूप से शामिल है। वरमाला के दौरान या उसके बाद अब दूल्हा और दुल्हन मेहमानों के सामने डांस भी करते हैं।
अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है कि शादी के दौरान दुल्हन अचानक दूल्हे को पकड़ लेती और फिर पेट पर मुक्का मार देती है। इसके बाद दूल्हा भी मार खाने का नाटक करने लगता है।
दूल्हा ऐसा एक्टिंग करता है जैसे दुल्हन ने उसे जोर से मुक्का मारा हो। इसके बाद दूल्हा हाथ जोड़कर दुल्हन से माफी मांगता है यहां परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद होते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर हंसी आ जाएगी। यह डांस के दौरान सिर्फ मजाक था।
यहां देखें वीडियो...
दुल्हन ने फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित और सलमान खान का मशहूर गाना 'दीदी तेरा देवर दीवाना..' पर शानदार डांस करती है। इंस्टाग्राम पर myweddingvenues नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।
आगे पढ़ें
सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो इतने मजेदार होते हैं जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकते हैं। इस कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे।