अक्सर सोशल मीडिया पर तड़कता भड़कता कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है, जो देश दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरता है। ये घटनाएं इतनी अजीबोगरीब होती हैं कि इन्हें देखने के बाद इंसान हंस-हंसकर लोटपोट हो जाता है। उसकी हंसी थमने का नाम नहीं लेती है। इसी कड़ी में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये पोस्ट एक चोर की चिट्ठी की है, जो SDM के घर पर चोरी करने आया हुआ था। उसके बाद चोर ने जाते जाते SDM के नाम पर एक चिट्ठी भी छोड़ कर गया। चोर की इस हरकत ने सोशल मीडिया पर सभी को हैरान करके रख दिया है। इस चिट्ठी की फोटो इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग इसको लेकर खूब फिरकी ले रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस अनोखी घटना के बारे में विस्तार से -
ये अजीबोगरीब घटना मध्य प्रदेश के देवास की बताई जा रही है। घटना के मुताबिक SDM त्रिलोचन गौड़ कुछ दिनों से अपने घर पर मौजूद नहीं थे। उनका सरकारी बंगला सिविल लाइन पर स्थित था। ऐसे में उनकी नामौजूदगी में कुछ चोर चोरी करने उनके घर पर आए हुए थे।
SDM त्रिलोचन गौड़ कुछ दिनों बाद जब अपने घर पर लौटे तो उनके घर पर सामान इधर उधर बिखरे हुए थे। इस दौरान घर के कुछ नगदी और आभूषण भी गायब थे। इस घटना की जांच करने जब पुलिस घर में पहुंची तो उन्हें एक चिट्ठी मिली, जिस पर लिखा था - जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर।
अब ये घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। इस चिट्ठी को जो कोई पढ़ रहा है उसकी हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। चिट्ठी की इस फोटो को सुप्रिया नामक एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जिसे कई लोग पसंद कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
अक्सर सोशल मीडिया पर तड़कता भड़कता कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है, जो देश दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरता है। ये घटनाएं इतनी अजीबोगरीब होती हैं कि इन्हें देखने या पढ़ने के बाद इंसान हंस-हंसकर लोटपोट हो जाता है।