कई लोगों को जानवर पालना बहुत पसंद होता है और वो अपने पालतू जानवर से बहुत प्यार करते हैं। कई बार तो घर का पेट यानी पालतू जानवर उनके बच्चे की तरह होता है। जिस तरह लोग अपने बच्चे से प्यार और उसकी केयर करते हैं और अपने पेट से भी कुछ ऐसा ही व्यवहार करते हैं। वहीं कई बार लोग अपने पालतू जानवर से कुछ ज्यादा ही प्यार करने लगते हैं कि लोग उनके लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
चीन के शंघाई से ऐसा ही एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल, चीन में रहने वाली Yi Yi नाम की एक महिला अपने पालतू जानवर की वजह से काफी चर्चा में है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने अपने मुर्गे का पेडीक्योर किया है। जी हां ये सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन ये सच हैं। दरअसल, पेडीक्योर से महिलाएं अपने पैरों को खूबसूरत बनाती हैं। बिल्कुल यहीं प्रोसेस यी यी ने अपने पालतू मुर्गे के साथ भी किया है।